डुमरियागंज बकरीद बैठक

सड़क पर नमाज और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर प्रशासन की रोक

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम डुमरियागंज विवेकानंद मिश्रा ने की, जबकि कोतवाल श्रीप्रकाश यादव सहित प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों से त्योहार को शांति और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। प्रशासन की ओर से साफ कहा गया कि सड़कों पर नमाज अदा न की जाए और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी से बचा जाए। बैठक में सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न करने पर भी जोर दिया गया। Read More
आदर्श बार एसोसिएशन

आदर्श बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

सिद्धार्थनगर जिले की डुमरियागंज तहसील स्थित सभागार में शुक्रवार को आदर्श बार एसोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यूपी बार काउंसिल के पूर्व उपाध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय इलाहाबाद के अधिवक्ता राकेश पाठक ने अध्यक्ष ओम प्रकाश श्रीवास्तव और महामंत्री आशीष श्रीवास्तव को शपथ दिलाई। उपजिलाधिकारी विवेकानन्द मिश्रा ने अन्य पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में अधिवक्ताओं के अधिकार, संगठन की मजबूती और बार-बेंच समन्वय पर जोर दिया गया। बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे । Read More
यूपी मौसम अलर्ट

यूपी में लू का अलर्ट, किसानों के लिए मौसम आधारित नई एडवाइजरी जारी

लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद में शुक्रवार को आयोजित क्रॉप वेदर वॉच ग्रुप की बैठक में आगामी मौसम को लेकर किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की गई। डॉ. राजर्षि कुमार गौड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर प्रदेश के कई हिस्सों में लू और अत्यधिक तापमान की आशंका जताई गई। किसानों को धान की नर्सरी, सिंचाई, पशुपालन, सब्जी और बागवानी फसलों के प्रबंधन संबंधी सुझाव दिए गए। बैठक में कृषि विश्वविद्यालयों, मौसम वैज्ञानिकों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। एडवाइजरी कृषि विभाग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई गई। Read More
राजू श्रीवास्तव पत्र

बाबा साहेब तथा अन्य महापुरुषों की स्थापित प्रतिमाओं एवं स्थलों के विकास को लेकर राजू श्रीवास्तव की पहल चर्चा में

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में स्थित बाबा साहेब तथा अन्य महापुरुषों की स्थापित प्रतिमाओं एवं स्थलों के विकास को लेकर पूर्व राज्यमंत्री राजू श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा था। पत्र में नगर पंचायत डुमरियागंज, भारतभारी तथा डुमरियागंज और मिठवल विकास खंड के कई स्थलों पर सौंदर्यीकरण, सुरक्षात्मक बाउंड्री, छतरी, प्रकाश व्यवस्था और हरियाली विकसित कराने की मांग की थी। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने 30 अप्रैल को समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। फिलहाल संबंधित विभागीय स्तर पर प्रस्तावित स्थलों के विकास संबंधी आगे की प्रक्रिया अपेक्षित है। और पढ़े
सिद्धार्थनगर में 16.62 करोड़ की सड़क योजना का हुआ भूमिपूजन

सिद्धार्थनगर में 16.62 करोड़ की सड़क योजना का हुआ भूमिपूजन

सिद्धार्थनगर जिले के उसका ब्लॉक क्षेत्र में उसका–अजगरा–धर्म सिंहवा मार्ग के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने किया। लगभग 16 करोड़ 62 लाख 78 हजार रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क परियोजना का उद्देश्य कछार क्षेत्र में आवागमन सुधारना है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। विधायक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है, जिससे क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। Read More
सिद्धार्थनगर में नव निर्माण के 9 वर्ष कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मंत्री अनिल राजभर ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

सिद्धार्थनगर में नव निर्माण के 9 वर्ष कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मंत्री अनिल राजभर ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

सिद्धार्थनगर जिले में मंगलवार को लोहिया कला भवन में उत्तर प्रदेश सरकार के “नव निर्माण के 9 वर्ष” पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर मुख्य अतिथि रहे, जबकि जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी0एन0, पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई और लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ा गया। मंत्री ने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान आयुष्मान कार्ड, आवास की चाबी, चेक और अन्य लाभार्थियों को सामग्री वितरित की गई। Read More
जिलाधिकारी ने स्कूल से फूड प्लाजा तक, एक दिन में कई निर्माण व व्यवस्थाओं की समीक्षा की

जिलाधिकारी ने स्कूल से फूड प्लाजा तक, एक दिन में कई निर्माण व व्यवस्थाओं की समीक्षा की

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज तहसील में सोमवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने विभिन्न विकास कार्यों और शैक्षणिक संस्थानों का निरीक्षण किया। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का निर्माण कार्य लगभग 65 प्रतिशत पूरा पाया गया, जहां गुणवत्ता और समयबद्धता के निर्देश दिए गए। राप्ती नदी किनारे बन रहे फूड प्लाजा और ओपन जिम को जल्द पूरा करने और टेंडर प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में निरीक्षण के दौरान कई शिक्षिकाएं और वार्डेन अनुपस्थित मिलीं, जिन पर एक दिन का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया गया। Read More
Scroll to Top