100 रुपये से अधिक सामान पर शुल्क से सीमा क्षेत्रों में असर, विरोध तेज
नेपाल सरकार के 100 रुपये से अधिक सामान पर कस्टम शुल्क लगाने के फैसले के खिलाफ रविवार को काठमांडू में मधेश क्षेत्र के युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी रूपनदेही, सिरहा, लुंबिनी और नेपालगंज समेत कई जिलों से पहुंचे। उनका कहना है कि यह नियम सीमावर्ती लोगों की दैनिक जरूरतों को प्रभावित करता है। इस बीच मधेसी सांसदों ने गृहमंत्री से मुलाकात कर व्यक्तिगत उपयोग के सामान को शुल्क दायरे से बाहर रखने की मांग की। सरकार ने फैसले का बचाव करते हुए इसे तस्करी, मादक पदार्थ कारोबार और मनी लॉन्ड्रिंग रोकने के लिए जरूरी बताया है।
Read More



