
अलका याग्निक ने क्यों छोड़े नए गाने, बीमारी बनी वजह
प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक ने 2024 में सामने आए अपने स्वास्थ्य संकट पर नया अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि वह अब भी सेंसरिन्यूरल हियरिंग लॉस जैसी दुर्लभ बीमारी से जूझ रही हैं, जिसकी वजह से वह नए प्रोजेक्ट नहीं ले पा रही हैं। अलका के अनुसार, यह समस्या एक फ्लाइट से उतरने के बाद अचानक शुरू हुई थी, जब उन्हें सुनाई देना बंद हो गया। डॉक्टरों ने इसे वायरल अटैक का असर बताया। उन्होंने कहा, “कंपोजर अब भी मुझे काम के लिए बुलाते हैं, लेकिन मैं कर नहीं पाती।” इस कारण वह लंबे समय से लाइमलाइट से दूर हैं।
Read More





