
सड़क पर नमाज और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर प्रशासन की रोक
सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम डुमरियागंज विवेकानंद मिश्रा ने की, जबकि कोतवाल श्रीप्रकाश यादव सहित प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों से त्योहार को शांति और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। प्रशासन की ओर से साफ कहा गया कि सड़कों पर नमाज अदा न की जाए और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी से बचा जाए। बैठक में सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न करने पर भी जोर दिया गया।
Read More





