सिद्धार्थनगर में डीएम के निरीक्षण की 3 बड़ी खबरें
सिद्धार्थनगर के पकड़ी पार्क निर्माण का डीएम ने किया निरीक्षण

सोमवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन ने नगर पालिका सिद्धार्थनगर क्षेत्र के पकड़ी में निर्माणाधीन पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पार्क में चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया गया।
स्थानीय लोगों के लिए विकसित हो रहे इस पार्क में मनोरंजन और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।
निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन ने पार्क में चल रहे निर्माण कार्यों की स्थिति देखी और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सिद्धार्थनगर को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराए जाएं।
उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने पर विशेष जोर दिया ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या न हो।
पार्क में झूला और व्यायाम उपकरण लगेंगे
जिलाधिकारी ने पार्क को अधिक उपयोगी बनाने के लिए बच्चों के झूले तथा व्यायाम उपकरण लगवाने के निर्देश दिए। इससे क्षेत्र के बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सिद्धार्थनगर अजय कुमार, संबंधित जे ई तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
17.78 करोड़ की लागत से बन रहा गर्ल्स हॉस्टल, डीएम ने किया निरीक्षण

सोमवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन ने माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन 200 बेडेड गर्ल्स हॉस्टल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति और स्टीमेट की समीक्षा की गई।
यह हॉस्टल मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत एमबीबीएस छात्राओं के लिए बनाया जा रहा है, जिससे छात्राओं को आवास सुविधा उपलब्ध होगी।
17.78 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा हॉस्टल
कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि 1778.83 लाख रुपये की लागत से 200 बेडेड गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान प्लिंथ बीम की ढलाई का कार्य प्रगति में पाया गया।जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त कर स्टीमेट का अवलोकन किया।
गुणवत्तापूर्ण निर्माण पर जोर
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रजत कुमार चौरसिया तथा संबंधित कार्य संस्था के अधिकारी उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर में मेडिकल कॉलेज के क्रिटिकल केयर यूनिट निर्माण कार्य 90% हुआ पूर्ण

सोमवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन ने माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन 50 बेडेड क्रिटिकल केयर यूनिट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति और स्टीमेट का अवलोकन किया गया।
यह क्रिटिकल केयर यूनिट जिले में गंभीर मरीजों के उपचार की सुविधा को मजबूत करने के उद्देश्य से तैयार की जा रही है।
लगभग 90 प्रतिशत पूरा हुआ निर्माण कार्य
कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि 1997.24 लाख रुपये की लागत से क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूर्ण पाया गया।
जिलाधिकारी ने यूनिट के विभिन्न कमरों का निरीक्षण कर निर्माण की स्थिति का जायजा लिया।
तीसरी किश्त की धनराशि की मांग के निर्देश
निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था ने अवगत कराया कि तीसरी किश्त की धनराशि अभी प्राप्त नहीं हुई है। इस पर जिलाधिकारी ने तीसरी किश्त की धनराशि की मांग भेजने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय सीमा के भीतर पूर्ण कराने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रजत कुमार चौरसिया तथा संबंधित कार्य संस्था के अधिकारी उपस्थित रहे।

