रेलवे की फॉर्मल ड्रेस बदली, अंग्रेजों के जमाने की पोशाक हटाई गई

रेलवे की फॉर्मल ड्रेस बदली, अंग्रेजों के जमाने की पोशाक हटाई गई

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को दिल्ली में 70वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह के दौरान रेलवे की औपचारिक पोशाक में बदलाव की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी शासनकाल से चली आ रही बंद गले की काली पोशाक अब रेलवे की फॉर्मल ड्रेस नहीं रहेगी। यह पहनावा निरीक्षण, परेड और विशेष अवसरों पर उपयोग में था। रेल मंत्री ने औपनिवेशिक मानसिकता को पूरी तरह हटाने पर जोर दिया। उन्होंने 2026 के लिए छह बड़े संकल्प, नवाचार, तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सुरक्षा, अनुरक्षण और प्रशिक्षण पर केंद्रित सुधारों की भी जानकारी दी। Read More
पीएम मोदी को 8 साल की बच्ची ने भेजा भावुक संदेश, सोशल मीडिया पर चर्चा

पीएम मोदी को 8 साल की बच्ची ने भेजा भावुक संदेश, सोशल मीडिया पर चर्चा

महराजगंज की आठ वर्षीय सांची अग्रवाल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा जन्मदिन संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सांची ने भावपूर्ण कविता के जरिये पीएम को शुभकामनाएं दीं, जिसे लोगों ने खूब सराहा। सांची ने 2024 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया था और पीएम मोदी से मुलाकात कर सराहना पाई थी। कला, संगीत, नृत्य, मुक्केबाजी और ताइक्वांडो में दक्ष सांची ने महाकुंभ-2025 में भी विदेशी पर्यटकों को प्रभावित किया। मां स्तुति अग्रवाल ने बेटी के लिए नौकरी छोड़ी। सांची का यह संदेश महराजगंज की प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच तक ले गया। Read More
उत्तर प्रदेश में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मिलेगा 20 से 40 हजार तक वेतन।

उत्तर प्रदेश में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मिलेगा 20 से 40 हजार तक वेतन।

उत्तर प्रदेश सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए यूपी आउटसोर्सिंग रिफॉर्म्स के तहत बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम लिमिटेड बनाने का फैसला किया है। यह कंपनी पारदर्शी और नॉन-प्रॉफिट आधार पर काम करेगी। नए नियमों के तहत कर्मचारियों को सीधे बैंक खाते में 20,000 से 40,000 रुपये तक पारिश्रमिक मिलेगा और पीएफ-ईएसआई की गारंटी रहेगी। चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार से होगा। आरक्षण व सामाजिक सुरक्षा का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। इससे लाखों आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को लाभ मिलेगा और बिचौलिया पर रोक लगेगी। Read More
राहुल-अखिलेश की मौजूदगी तेजस्वी यादव ने खुद को CM फेस घोषित किया

राहुल-अखिलेश की मौजूदगी तेजस्वी यादव ने खुद को CM फेस घोषित किया

बिहार चुनाव (Bihar Election) को लेकर शनिवार को इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा आरा पहुंची, जहां आरजेडी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने खुद को गठबंधन का सीएम फेस घोषित कर दिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में तेजस्वी ने नीतीश कुमार सरकार को “कॉपीकैट” और “डुप्लीकेट सीएम” करार दिया। उन्होंने भीड़ से पूछा कि “डुप्लीकेट चाहिए या ओरिजिनल सीएम?”, जिस पर जनता ने “ओरिजिनल” का नारा लगाया। राहुल गांधी के गोलमोल जवाबों के बीच तेजस्वी ने साफ किया कि बिहार में असली नेतृत्व चाहिए। उन्होंने मोदी सरकार पर भी वादाखिलाफी का आरोप लगाया। Read More
50% अमेरिकी टैरिफ से भारतीय व्यापार को झटका, रोज़गार पर खतरा

50% अमेरिकी टैरिफ से भारतीय व्यापार को झटका, रोज़गार पर खतरा

अमेरिका ने भारत से आयातित वस्तुओं पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की औपचारिक अधिसूचना जारी की है, जो 27 अगस्त 2025 से प्रभावी होगी। इससे कुल टैरिफ 50% तक पहुंच जाएगा। ट्रंप प्रशासन ने यह कदम भारत के रूस से तेल खरीदने के जवाब में उठाया है। यह टैरिफ भारत के 86.5 अरब डॉलर निर्यात के दो-तिहाई हिस्से को प्रभावित करेगा, विशेषकर कपड़ा, रत्न-आभूषण, समुद्री उत्पाद और ऑटो पार्ट्स। रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्यात में 43% तक गिरावट और रोजगार संकट की आशंका है। भारत सरकार ने इसे अनुचित बताया है और कूटनीतिक बातचीत व वैकल्पिक रणनीतियों पर विचार कर रही है।
delhi metro fare hike

दिल्ली मेट्रो का सफर हुआ महंगा, 8 साल बाद बढ़े किराए

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने आठ साल बाद किराए में बढ़ोतरी का एलान किया है। 25 अगस्त 2025 (सोमवार) से नया किराया लागू हो गया है। अब यात्रियों को दूरी के अनुसार 1 रुपये से 4 रुपये तक अधिक देना होगा, जबकि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर अधिकतम 5 रुपये की वृद्धि की गई है। नई दरों के अनुसार लंबी दूरी की यात्रा पर अब 64 रुपये चुकाने होंगे, जो पहले 60 रुपये थे। दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) का कहना है कि यह “मिनिमल इन्क्रीज” है ताकि यात्रियों पर ज्यादा बोझ न पड़े। इससे लाखों यात्रियों की जेब पर असर होगा। Read More
Scroll to Top