
लगातार तीसरी राहत से आज़म खान की मुश्किलें हुईआसान, जल्द बाहर आ सकते हैं जेल से
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आज़म खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। रामपुर के क्वालिटी बार पर कथित अवैध कब्जे से जुड़े मामले में न्यायमूर्ति समीर जैन की सिंगल बेंच ने उनकी जमानत मंजूर कर ली। यह मामला 2019 में दर्ज हुआ था, जिसमें पहले उनकी पत्नी डॉ. तजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आज़म नामजद थे। बाद में विवेचना में आज़म को भी आरोपी बनाया गया। इससे पहले एमपी-एमएलए कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज की थी। वकील इमरानउल्लाह के अनुसार, अब लगभग सभी मुकदमों में राहत मिलने से आज़म जल्द जेल से बाहर आ सकते हैं।
Read More

