
सिद्धार्थनगर महिला थाना टीम की पहल से तलाक की कगार पर पहुंचे 14 जोड़ों का हुआ समझौता, साथ हुए विदा
जनपद सिद्धार्थनगर के महिला थाना परिसर में रविवार को मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत परिवार परामर्श केंद्र आयोजित किया गया, जहां प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय और महिला थाना टीम ने अलग रह रहे 14 दंपतियों के बीच सुलह कराई। विभिन्न पारिवारिक विवादों के कारण तलाक की कगार पर पहुंचे इन जोड़ों को काउंसलिंग के माध्यम से समझाया गया। इसके बाद सभी ने लिखित समझौता किया और साथ रहने पर सहमति जताई। महिला आरक्षी प्रियंबदा सिंह सहित टीम के अन्य सदस्यों की भूमिका रही। कार्यक्रम के बाद सभी जोड़ों को एक साथ विदा किया गया, और स्थिति सामान्य बताई गई।
Read More





