
UP Board Exam Date 2026: 18 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने UP Board Exam Date 2026 घोषित कर दी है। हाईस्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चलेंगी। पहले दिन दोनों कक्षाओं में हिंदी विषय की परीक्षा होगी। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी – पहली पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक। इस बार परीक्षा केंद्र निर्धारण प्रक्रिया सॉफ्टवेयर आधारित होगी। गलत जानकारी मिलने पर संबंधित केंद्र निरस्त किया जाएगा।
Source





