
जब संकट में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विपक्ष को भी कर दिया था एकजुट
भारतीय जनता पार्टी ने सात बार सांसद पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। 14 दिसंबर को उनके नाम की आधिकारिक घोषणा हुई।सिद्धार्थनगर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने पंकज चौधरी की सांगठनिक क्षमता का उदाहरण साझा किया। उन्होंने बताया कि 2010 में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान पंकज चौधरी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के उल्लंघन के विरोध में धुर विरोधी नेताओं को एक मंच पर खड़ा कर दिया था। उस विरोध सभा में सूर्य प्रताप शाही और माता प्रसाद पांडेय शामिल हुए थे।
Read More





