
बार एसोसिएशन डुमरियागंज का चुनाव परिणाम घोषित, इंद्रमणि पाण्डेय अध्यक्ष और मो. हुसैन बने महामंत्री
सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज तहसील स्थित बार एसोसिएशन इकाई का चुनाव शुक्रवार को पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ मतदान दोपहर 3 बजे तक चला, जिसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी एडवोकेट विनोद कुमार द्विवेदी और सहायक चुनाव अधिकारी अवधेश कुमार राही ने बताया कि कुल 69 मतदाताओं में से 59 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर एडवोकेट इंद्रमणि पाण्डेय को 41 मत मिले, जबकि एडवोकेट अब्दुल कय्यूम को 16 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद पर एडवोकेट मो. हुसैन को 38 और अखिलेश कुमार मिश्रा को 19 मत मिले।एडवोकेट आबिद उर रहमान कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।
Read More





