
सुप्रीम कोर्ट में सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर चुनौती
लद्दाख हिंसा मामले में गिरफ्तार सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताते हुए तत्काल रिहाई की मांग की। गीतांजलि का कहना है कि अभी तक उन्हें हिरासत आदेश की प्रति नहीं दी गई है, जो नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने यह भी कहा कि गिरफ्तारी के बाद से उनका पति से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। वांगचुक को एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) के तहत हिरासत में लेकर राजस्थान की जोधपुर जेल में रखा गया है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जल्द हो सकती है।
Read More
