
Katrina Kaif Baby News:विक्की कौशल ने शेयर की बड़ी खबर
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) माता-पिता बन गए हैं। कपल ने 7 नवंबर को बेटे का स्वागत किया। विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर एक ज्वाइंट पोस्ट शेयर करते हुए लिखा— “हमारी खुशियों का छोटा सा तोहफा आ गया है।” कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, इस जोड़ी ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान 23 सितंबर को किया था और अब बेटे के जन्म से परिवार व फैंस बेहद खुश हैं। कटरीना कैफ बेबी न्यूज़ के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है। दोनों ने दिसंबर 2021 में राजस्थान में शादी की थी।
Source





