dhurandhar box office collection

रणवीर सिंह की धुरंधर ने बदला 2025 का बॉक्स ऑफिस खेल

कड़कती ठंड के बीच सिनेमाघरों में उमड़ी भीड़ ने साबित कर दिया है कि रणवीर सिंह की धुरंधर इस वक्त देश की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई आदित्य धर निर्देशित यह फिल्म तीसरे शनिवार को रिकॉर्ड तोड़ कमाई के साथ चर्चा में है। 16 दिनों में 535 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन कर फिल्म ने कई ऐतिहासिक आंकड़े पार किए। कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और दमदार स्टारकास्ट दर्शकों को खींच रही है। बढ़ते शो और हाउसफुल बोर्ड बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर की पकड़ दिखाते हैं। आने वाले दिन और बड़े संकेत देंगे Read More
BMW–TVS साझेदारी का जिक्र, भारत की इंजीनियरिंग पर क्या कहा राहुल गांधी ने ?

BMW–TVS साझेदारी का जिक्र, भारत की इंजीनियरिंग पर क्या कहा राहुल गांधी ने ?

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी Germany दौरे पर म्यूनिख पहुंचे, जहां उन्होंने BMW वेल्ट और प्लांट का निरीक्षण किया। राहुल गांधी ने कहा कि मजबूत अर्थव्यवस्थाओं की रीढ़ मैन्युफैक्चरिंग है और भारत में इसके सुदृढ़ीकरण की जरूरत है। उन्होंने BMW–TVS साझेदारी से बनी 450 सीसी मोटरसाइकिल को भारतीय इंजीनियरिंग का उदाहरण बताया। जर्मनी में राहुल गांधी BMW गतिविधियों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने आपत्ति जताई। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि संसद सत्र के दौरान विदेश यात्रा और टिप्पणियों में जिम्मेदारी अपेक्षित है। Read More
जब संकट में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विपक्ष को भी कर दिया था एकजुट

जब संकट में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विपक्ष को भी कर दिया था एकजुट

भारतीय जनता पार्टी ने सात बार सांसद पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। 14 दिसंबर को उनके नाम की आधिकारिक घोषणा हुई।सिद्धार्थनगर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने पंकज चौधरी की सांगठनिक क्षमता का उदाहरण साझा किया। उन्होंने बताया कि 2010 में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान पंकज चौधरी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के उल्लंघन के विरोध में धुर विरोधी नेताओं को एक मंच पर खड़ा कर दिया था। उस विरोध सभा में सूर्य प्रताप शाही और माता प्रसाद पांडेय शामिल हुए थे। Read More
कौन हैं नितिन नबीन ? जिन्हें भाजपा ने बनाया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

कौन हैं नितिन नबीन ? जिन्हें भाजपा ने बनाया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

 बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति आदेश जारी होते ही वे सोमवार को पटना से दिल्ली रवाना हुए। प्रस्थान से पहले उन्होंने महावीर मंदिर में पूजा की और राजवंशी नगर में अपने पिता को श्रद्धांजलि दी। दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पहुंचकर शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं से मुलाकात का कार्यक्रम है। भाजपा संसदीय बोर्ड ने तत्काल प्रभाव से यह जिम्मेदारी सौंपी। नितिन नबीन बांकीपुर से पांच बार विधायक और वर्तमान में पथ निर्माण मंत्री हैं। यह नियुक्ति संगठन में युवा नेतृत्व को बढ़ाने दर्शाती है। Read More
मनरेगा का नाम बदला: अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, 125 दिन का मिलेगा काम

मनरेगा का नाम बदला: अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, 125 दिन का मिलेगा काम

केंद्र सरकार ने ग्रामीण रोजगार से जुड़ी प्रमुख योजना मनरेगा (MGNREGA) का नाम बदलकर ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’ करने वाला बिल मंजूर कर लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में नाम बदलने के साथ काम के दिनों को 100 से बढ़ाकर 125 करने का फैसला भी लिया गया। सरकार का कहना है कि यह बदलाव ग्रामीण रोजगार बढ़ाने और महात्मा गांधी की ग्राम स्वराज अवधारणा को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। बिल को अब संसद में पेश किया जाएगा। विशेषज्ञों के अनुसार, काम के दिनों में वृद्धि से आय बढ़ेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सकारात्मक प्रभाव दिखेगा। Read More
Census 2027 के लिए 11,718 करोड़ मंजूर, पहली बार होगी Digital Census

Census 2027 के लिए 11,718 करोड़ मंजूर, पहली बार होगी Digital Census

केंद्र सरकार ने Census 2027 के लिए 11,718 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह देश की पहली Digital Census होगी, जिसे दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच हाउस लिस्टिंग की जाएगी, जबकि फरवरी 2027 से जनगणना शुरू होगी। इस प्रक्रिया में जाति आधारित आंकड़े (Jati Census) भी शामिल होंगे। कैबिनेट बैठक में यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में लिया गया। सरकार के अनुसार, डिजिटल डिजाइन डेटा संरक्षण को ध्यान में रखकर बनाया गया है और जनगणना में करीब 30 लाख कर्मियों को लगाया जाएगा। Read More
Indigo Flight Crisis पर बड़ा कदम, सरकार ने इंडिगो की 5% उड़ानें कम कीं

Indigo Flight Crisis पर बड़ा कदम, सरकार ने इंडिगो की 5% उड़ानें कम कीं

सरकार ने बढ़ते इंडिगो संकट के बीच एयरलाइन पर कड़ा कदम उठाते हुए उसके दैनिक फ्लाइट शेड्यूल में 5% कटौती कर दी है। यह फैसला Indigo Flight Crisis के कारण लिया गया, क्योंकि एयरलाइन समय पर ऑपरेशन संभाल नहीं पा रही थी। इंडिगो रोजाना लगभग 2300 उड़ानें चलाती है, जिनमें से 115 उड़ानें अब कम होंगी। DGCA ने नया शेड्यूल 10 दिसंबर शाम 5 बजे तक जमा करने को कहा है। संसद में मंत्री राम मोहन नायडू ने बताया कि यात्रियों का रिफंड जारी है और इंडिगो अधिकारियों को नोटिस भेजा गया है। हालात न सुधरे तो कटौती 5% और बढ़ सकती है। Read More
Scroll to Top