
कोझिकोड बस छेड़छाड़ वीडियो : महिला पर दर्ज हुआ आत्महत्या के लिए उकसाने का F.I.R
केरल के कोझिकोड में बस यात्रा के दौरान छेड़छाड़ के आरोप से जुड़े वायरल वीडियो के बाद 41 वर्षीय दीपक ने आत्महत्या कर ली। आरोप एक महिला द्वारा लगाए गए थे, जिन्होंने वीडियो इंटरनेट मीडिया पर साझा किया। वीडियो के वायरल होने के बाद दीपक को ऑनलाइन ट्रोलिंग और सार्वजनिक बदनामी का सामना करना पड़ा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। महिला आरोपी फरार बताई जा रही है और उसकी तलाश जारी है। साइबर पुलिस वीडियो और हटाए गए डेटा की जांच कर रही है। राज्य मानवाधिकार आयोग ने भी मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
Read More





