
राजपाल यादव ने तिहाड़ से रिहाई के बाद जेल सुधार पर दिया अहम बयान
फिल्म अभिनेता राजपाल यादव तिहाड़ जेल से रिहा होकर बुधवार को गांव कुंडरा पहुंचे। नौ करोड़ की रकम के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें 30 दिन की अंतरिम जमानत दी है। पांच फरवरी को सरेंडर के बाद वे जेल में थे। गांव में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है और जेलों में सुधार होना चाहिए। उन्होंने अच्छे आचरण वाले बंदियों को मुख्यधारा में लौटने का अवसर देने की बात कही। राजपाल भतीजी की शादी में शामिल होने आए हैं।
Read More





