ईरान के 31 प्रांतों तक फैला जनआंदोलन, इंटरनेट पाबंदी से हालात और बिगड़े

ईरान के 31 प्रांतों तक फैला जनआंदोलन, इंटरनेट पाबंदी से हालात और बिगड़े

ईरान में आर्थिक संकट के खिलाफ जारी देशव्यापी विरोध प्रदर्शन गुरुवार को तेज हो गए। तेहरान, मशहद और इस्फ़हान समेत कई शहरों में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़पें हुईं। हालात बिगड़ने के बाद इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी लगाए जाने की खबर है। प्रदर्शनों की शुरुआत पिछले महीने तेहरान के ग्रैंड बाज़ार से हुई थी, जो रियाल की गिरावट, महंगाई और बेरोज़गारी से जुड़ी थी। मानवाधिकार संगठनों के अनुसार बीते 12 दिनों में 42 लोगों की मौत हुई है और 2,200 से अधिक गिरफ्तारियां हुई हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका ने कड़े कदम उठाने की चेतावनी दी है। Read More
ट्रंप के 500% टैरिफ संकेत से हिला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में तेज़ गिरावट

ट्रंप के 500% टैरिफ संकेत से हिला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में तेज़ गिरावट

अमेरिका में रूस के ख़िलाफ़ प्रस्तावित नए प्रतिबंध कानून को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन मिलने के बाद वैश्विक बाजारों में चिंता बढ़ गई है। इस बिल के तहत रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 500 फ़ीसदी तक टैरिफ लगाने का प्रावधान है। इसी पृष्ठभूमि में गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी में भारी कमजोरी दर्ज की गई। तेल और मेटल सेक्टर के शेयरों पर सबसे अधिक दबाव दिखा। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की लगातार बिकवाली और वैश्विक बाजारों की कमजोरी ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया है। Read More
ईरान में आर्थिक संकट पर भड़का जनआंदोलन, हालात लगातार तनावपूर्ण

ईरान में आर्थिक संकट पर भड़का जनआंदोलन, हालात लगातार तनावपूर्ण

ईरान में कमजोर अर्थव्यवस्था और रियाल की गिरती कीमत के विरोध में शुरू हुए प्रदर्शन एक सप्ताह से जारी हैं। कारोबारियों द्वारा बाजार बंद करने के बाद आंदोलन देश के कई शहरों और प्रांतों में फैल गया। विभिन्न इलाकों में हिंसा, गिरफ्तारियों और मौतों की खबरें सामने आई हैं। आधिकारिक और मानवाधिकार संगठनों के आंकड़ों में मृतकों की संख्या को लेकर अंतर है। सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुई हैं, जिनमें सुरक्षा सेवाओं के कुछ सदस्य भी मारे गए। सर्वोच्च नेतृत्व ने दंगाइयों पर सख्ती की बात कही है, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस घटनाक्रम पर कड़ी प्रतिक्रियाएं दर्ज की जा रही हैं। Read More
अरावली पहाड़ी की नई परिभाषा क्यों बनी विवाद की वजह ?

अरावली पहाड़ी की नई परिभाषा क्यों बनी विवाद की वजह ?

सुप्रीम कोर्ट ने नवंबर 2025 में अरावली पहाड़ियों की नई परिभाषा को मंजूरी दी, जिसके बाद उत्तर भारत में विरोध तेज हुआ। केंद्र की सिफारिश पर 100 मीटर ऊंचाई और 500 मीटर दूरी के मानक तय हुए। पर्यावरणविदों ने चेताया कि इससे छोटी पहाड़ियां संरक्षण से बाहर होंगी और खनन बढ़ सकता है। सरकार ने कहा नियम मजबूत होंगे और संवेदनशील क्षेत्रों में रोक रहेगी। विपक्ष ने चिंता जताई।#save aravali hills पर अभियान तेज है। विशेषज्ञों के अनुसार अरावली थार को रोककर भूजल, जलवायु और दिल्ली एनसीआर की रक्षा करती है, इसलिए फैसला सार्वजनिक हित से जुड़ा है। Read More
MGNREGA का नया नाम लागू, ग्रामीण रोजगार में 125 दिन की गारंटी

MGNREGA का नया नाम लागू, ग्रामीण रोजगार में 125 दिन की गारंटी

रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण विधेयक 2025 को मंजूरी दी, जिससे MGNREGA का नया नाम VB-G-RAM-G कानून बन गया। यह अधिनियम ग्रामीण परिवारों को हर वित्तीय वर्ष 125 दिन का वैधानिक मजदूरी रोजगार देता है। भुगतान साप्ताहिक या अधिकतम पंद्रह दिन में अनिवार्य होगा और देरी पर मुआवजा मिलेगा। जल सुरक्षा, ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका परिसंपत्तियों और मौसम अनुकूल कार्यों पर जोर रहेगा। केंद्र राज्य 60:40 वित्त साझेदारी करेंगे। सरकार इसे विकसित भारत 2047 से जोड़ रही है, जबकि विपक्ष ने नाम परिवर्तन और राज्य के बोझ पर सवाल उठाए। Read More
dhurandhar box office collection

रणवीर सिंह की धुरंधर ने बदला 2025 का बॉक्स ऑफिस खेल

कड़कती ठंड के बीच सिनेमाघरों में उमड़ी भीड़ ने साबित कर दिया है कि रणवीर सिंह की धुरंधर इस वक्त देश की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई आदित्य धर निर्देशित यह फिल्म तीसरे शनिवार को रिकॉर्ड तोड़ कमाई के साथ चर्चा में है। 16 दिनों में 535 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन कर फिल्म ने कई ऐतिहासिक आंकड़े पार किए। कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और दमदार स्टारकास्ट दर्शकों को खींच रही है। बढ़ते शो और हाउसफुल बोर्ड बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर की पकड़ दिखाते हैं। आने वाले दिन और बड़े संकेत देंगे Read More
BMW–TVS साझेदारी का जिक्र, भारत की इंजीनियरिंग पर क्या कहा राहुल गांधी ने ?

BMW–TVS साझेदारी का जिक्र, भारत की इंजीनियरिंग पर क्या कहा राहुल गांधी ने ?

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी Germany दौरे पर म्यूनिख पहुंचे, जहां उन्होंने BMW वेल्ट और प्लांट का निरीक्षण किया। राहुल गांधी ने कहा कि मजबूत अर्थव्यवस्थाओं की रीढ़ मैन्युफैक्चरिंग है और भारत में इसके सुदृढ़ीकरण की जरूरत है। उन्होंने BMW–TVS साझेदारी से बनी 450 सीसी मोटरसाइकिल को भारतीय इंजीनियरिंग का उदाहरण बताया। जर्मनी में राहुल गांधी BMW गतिविधियों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने आपत्ति जताई। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि संसद सत्र के दौरान विदेश यात्रा और टिप्पणियों में जिम्मेदारी अपेक्षित है। Read More
जब संकट में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विपक्ष को भी कर दिया था एकजुट

जब संकट में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विपक्ष को भी कर दिया था एकजुट

भारतीय जनता पार्टी ने सात बार सांसद पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। 14 दिसंबर को उनके नाम की आधिकारिक घोषणा हुई।सिद्धार्थनगर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने पंकज चौधरी की सांगठनिक क्षमता का उदाहरण साझा किया। उन्होंने बताया कि 2010 में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान पंकज चौधरी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के उल्लंघन के विरोध में धुर विरोधी नेताओं को एक मंच पर खड़ा कर दिया था। उस विरोध सभा में सूर्य प्रताप शाही और माता प्रसाद पांडेय शामिल हुए थे। Read More
कौन हैं नितिन नबीन ? जिन्हें भाजपा ने बनाया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

कौन हैं नितिन नबीन ? जिन्हें भाजपा ने बनाया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

 बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति आदेश जारी होते ही वे सोमवार को पटना से दिल्ली रवाना हुए। प्रस्थान से पहले उन्होंने महावीर मंदिर में पूजा की और राजवंशी नगर में अपने पिता को श्रद्धांजलि दी। दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पहुंचकर शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं से मुलाकात का कार्यक्रम है। भाजपा संसदीय बोर्ड ने तत्काल प्रभाव से यह जिम्मेदारी सौंपी। नितिन नबीन बांकीपुर से पांच बार विधायक और वर्तमान में पथ निर्माण मंत्री हैं। यह नियुक्ति संगठन में युवा नेतृत्व को बढ़ाने दर्शाती है। Read More
मनरेगा का नाम बदला: अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, 125 दिन का मिलेगा काम

मनरेगा का नाम बदला: अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, 125 दिन का मिलेगा काम

केंद्र सरकार ने ग्रामीण रोजगार से जुड़ी प्रमुख योजना मनरेगा (MGNREGA) का नाम बदलकर ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’ करने वाला बिल मंजूर कर लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में नाम बदलने के साथ काम के दिनों को 100 से बढ़ाकर 125 करने का फैसला भी लिया गया। सरकार का कहना है कि यह बदलाव ग्रामीण रोजगार बढ़ाने और महात्मा गांधी की ग्राम स्वराज अवधारणा को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। बिल को अब संसद में पेश किया जाएगा। विशेषज्ञों के अनुसार, काम के दिनों में वृद्धि से आय बढ़ेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सकारात्मक प्रभाव दिखेगा। Read More
Scroll to Top