PM Kisan Samman Nidhi ki 21वीं किस्त आज जारी, 9 करोड़ किसानों को बड़ी राहत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु के कोयंबटूर से किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी कर दी है। इस बार करीब 18,000 करोड़ रुपये DBT के जरिए भेजे जाएंगे, जिससे 9 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 2,000 रुपये पहुंचेंगे। PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत यह किस्त रबी सीजन की तैयारियों में बड़ी राहत देगी। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी साउथ इंडिया नेचुरल फार्मिंग समिट का शुभारंभ किया, जिसमें 50,000 से अधिक किसान शामिल हुए।

PM Kisan Samman Nidhi ki 21वीं किस्त आज जारी, 9 करोड़ किसानों को बड़ी राहत

PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 21वीं किस्त आज जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 19 नवंबर को तमिलनाडु के कोयंबटूर से PM Kisan Samman Nidhi Yojana की बहुप्रतीक्षित 21वीं किस्त जारी कर दी है। इस बार 18,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी, जिससे 9 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों को प्रति किस्त मिलने वाले 2,000 रुपये प्राप्त होंगे।

किसान सम्मान निधि 21वीं किस्त: 9 करोड़ किसानों को बड़ी राहत

यह किस्त रबी सीजन की खेती के लिए किसानों को बड़ी आर्थिक मजबूती देने वाली है। सरकार का कहना है कि योजना के तहत साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये का भुगतान किया जाता है। योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजना (DBT) सरकार की पारदर्शिता और भरोसे का महत्वपूर्ण कदम माना जाता है।

कार्यक्रम कोयंबटूर स्थित कोडिसिया परिसर में आयोजित South India Natural Farming Summit 2025 से जोड़ा गया है। यहां 50,000 से अधिक किसान मौजूद रहे।

ई-केवाईसी और पात्रता पर भी जोर

योजना के सुचारू संचालन के लिए सरकार pm kisan ekyc और समय पर दस्तावेज अपडेट करने पर लगातार जोर दे रही है। कई राज्य सरकारें भी किसानों को सत्यापन पूरा करने की सलाह दे रही हैं, जिससे आने वाली किस्तों में किसी तरह की बाधा न आए।

योजना से जुड़े किसान लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रहे थे, और अब किसान सम्मान निधि की यह 21वीं किस्त मिलने से किसानों को आर्थिक राहत के साथ खेती की तैयारियों में नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Scroll to Top