
दिल दहला देने वाली वारदात – बेटी ने पति संग मिलकर पिता की ली जान
जनपद सिद्धार्थनगर के थाना खेसरहा क्षेत्र में वृद्ध किसान शिवपूजन लोधी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। घटना 19/20 सितम्बर की रात ग्राम गेंगटा के पास खेत में हुई थी। पुलिस ने मृतक की बेटी कविता और दामाद मनोज को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने सम्पत्ति विवाद और दूसरी शादी की आशंका को हत्या का कारण बताया। टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर जूता और पत्थर बरामद किए। एसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में बनी पुलिस व सर्विलांस टीम ने 23 सितम्बर को आरोपियों को कुड़जा से गिरफ्तार कर मामले का सफल अनावरण किया।
Read More








