धनुष-मृणाल ठाकुर की शादी की अटकलें हुई तेज, आधिकारिक पुष्टि बाकी

धनुष-मृणाल ठाकुर की शादी की अटकलें हुई तेज, आधिकारिक पुष्टि बाकी

अभिनेता धनुष और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर को लेकर एक बार फिर शादी की खबरें चर्चा में हैं। फरवरी में संभावित विवाह की तारीख को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आई हैं। इससे पहले दोनों के नाम सन ऑफ सरदार 2 की स्क्रीनिंग के दौरान साथ दिखने के बाद जोड़े गए थे। अगस्त में डेटिंग की चर्चाएं भी हुई थीं, जिन पर दोनों ने सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी। मृणाल ने पहले धनुष को अच्छा दोस्त बताया था। फिलहाल, दोनों में से किसी ने भी शादी या रिश्ते को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। Read More
तीन महीने बाद सामने आई विक्की-कैटरीना के बेटे की पहली झलक, नाम सुनते ही फैंस हुए भावुक

तीन महीने बाद सामने आई विक्की-कैटरीना के बेटे की पहली झलक, नाम सुनते ही फैंस हुए भावुक

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने बेटे की पहली झलक सोशल मीडिया पर साझा की है। बेटे के तीन महीने पूरे होने पर कपल ने ज्वाइंट पोस्ट के जरिए उसका नाम विहान कौशल बताया। साझा तस्वीर में दोनों माता-पिता बच्चे के हाथ को थामे नजर आ रहे हैं। पोस्ट के साथ लिखे संदेश में उन्होंने आभार और भावनाएं व्यक्त कीं। बेटे का जन्म 7 नवंबर 2025 को हुआ था। तस्वीर सामने आते ही फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों ने बधाई दी। परिणीति चोपड़ा, शिबानी अख्तर समेत कई सेलेब्स ने कमेंट किए। Read More
dhurandhar box office collection

रणवीर सिंह की धुरंधर ने बदला 2025 का बॉक्स ऑफिस खेल

कड़कती ठंड के बीच सिनेमाघरों में उमड़ी भीड़ ने साबित कर दिया है कि रणवीर सिंह की धुरंधर इस वक्त देश की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई आदित्य धर निर्देशित यह फिल्म तीसरे शनिवार को रिकॉर्ड तोड़ कमाई के साथ चर्चा में है। 16 दिनों में 535 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन कर फिल्म ने कई ऐतिहासिक आंकड़े पार किए। कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और दमदार स्टारकास्ट दर्शकों को खींच रही है। बढ़ते शो और हाउसफुल बोर्ड बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर की पकड़ दिखाते हैं। आने वाले दिन और बड़े संकेत देंगे Read More
स्मृति मंधाना–पलाश मुच्छल की शादी टूटी, मंधाना के भावुक पोस्ट ने फैंस को भावुक किया

स्मृति मंधाना–पलाश मुच्छल की शादी टूटी, मंधाना के भावुक पोस्ट ने फैंस को भावुक किया

 भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल संग अपनी शादी टूटने की पुष्टि कर दी है। मंधाना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट जारी करते हुए कहा कि पिछले कुछ हफ्तों से उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई अफवाहें फैलाई जा रही थीं, इसलिए वह साफ करना चाहती हैं कि शादी रद्द हो चुकी है। उन्होंने दोनों परिवारों की प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की। दूसरी ओर PalashMuchhal ने भी आगे बढ़ने के फैसले की पुष्टि की और बिना आधार वाली अफवाहों पर दुख जताया। दोनों की शादी 23 नवंबर को होनी थी। अब मंधाना ने स्पष्ट किया कि उनका पूरा फोकस सिर्फ भारतीय क्रिकेट पर रहेगा।
धुरंधर रिलीज, रणवीर सिंह का अब तक का सबसे इंटेंस रोल!

धुरंधर रिलीज, रणवीर सिंह का अब तक का सबसे इंटेंस रोल!

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर शुक्रवार को रिलीज हुई और रिलीज के साथ ही चर्चा में आ गई। Dhurandhar Movie Review के अनुसार यह सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं, बल्कि जासूसी, थ्रिलर और अंडरवर्ल्ड मिशन पर आधारित कहानी है। फिल्म 1999 के IC-814 अपहरण और 2001 संसद हमले से प्रेरित मिशन पर केंद्रित है, जहां हम्जा (रणवीर) को पाकिस्तान भेजा जाता है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल अहम भूमिकाओं में हैं। लंबाई थोड़ी अधिक है, लेकिन एक्शन, प्रदर्शन और विजुअल्स दर्शकों को बांधे रखते हैं। Read More
Varanasi Movie टीजर लॉन्च: महेश बाबू का रूद्र लुक बना चर्चा का विषय

Varanasi Movie टीजर लॉन्च: महेश बाबू का रूद्र लुक बना चर्चा का विषय

एसएस राजामौली की मेगा पैन इंडिया फिल्म Varanasi Movie (SSMB29) का टीजर हैदराबाद में ग्लोबट्रॉटर इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया, जहां महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा मौजूद थे। टीजर में महेश बाबू को नंदी पर बैठे और हाथ में त्रिशूल लिए रूद्र के रूप में दिखाया गया, जिसने फैंस में जबरदस्त उत्साह बढ़ा दिया। इवेंट में एमएम कीरावनी ने भावुक अंदाज में बताया कि फिल्म की मेलोडी और बीट उन पर गर्व का कारण है। हजारों फैंस की मौजूदगी में आयोजित इस लॉन्च में सेलेब्स ने भी शिरकत की। रिपोर्ट्स के अनुसार, Varanasi Movie गर्मियों 2027 में रिलीज होगी। Source
Katrina Kaif Baby News:विक्की कौशल ने शेयर की बड़ी खबर

Katrina Kaif Baby News:विक्की कौशल ने शेयर की बड़ी खबर

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) माता-पिता बन गए हैं। कपल ने 7 नवंबर को बेटे का स्वागत किया। विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर एक ज्वाइंट पोस्ट शेयर करते हुए लिखा— “हमारी खुशियों का छोटा सा तोहफा आ गया है।” कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, इस जोड़ी ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान 23 सितंबर को किया था और अब बेटे के जन्म से परिवार व फैंस बेहद खुश हैं। कटरीना कैफ बेबी न्यूज़ के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है। दोनों ने दिसंबर 2021 में राजस्थान में शादी की थी। Source
‘कर्ण’ का किरदार निभाने वाले पंकज धीर का कैंसर से हुआ निधन

‘कर्ण’ का किरदार निभाने वाले पंकज धीर का कैंसर से हुआ निधन

सिनेमा और टीवी जगत से बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता पंकज धीर का 15 अक्टूबर को मुंबई में निधन हो गया। 68 वर्ष की उम्र में उन्होंने लंबी बीमारी, कैंसर, से जूझने के बाद अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के अनुसार, पंकज धीर बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में कर्ण की भूमिका से प्रसिद्ध हुए थे। उनके निधन से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। दोस्त और अभिनेता फिरोज खान व अमित बहल ने उनके निधन की पुष्टि की। पंकज धीर का अंतिम संस्कार विले पार्ले (मुंबई) में शाम 4:30 बजे किया गया। Source
वायरल वीडियो पर पवन सिंह ने अंजलि राघव से मांगी माफी

वायरल वीडियो पर पवन सिंह ने अंजलि राघव से मांगी माफी

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह हाल ही में एक विवाद में घिर गए, जब लखनऊ में एक इवेंट के दौरान उन्होंने स्टेज पर हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की कमर पर हाथ रखा। यह वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और पवन सिंह को जमकर ट्रोल किया गया। विवाद बढ़ने पर पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अंजलि से माफी मांगी और कहा कि उनका कोई गलत इरादा नहीं था। अंजलि ने भी जवाब देते हुए उन्हें माफ कर दिया और कहा कि वह इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं। मामला अब सुर्खियों में छाया हुआ है। Read More
Scroll to Top